Thursday, October 22nd, 2026

कोरोना से बचाव के लिए चलाया गया जनजागरण अभियान

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक में कोरोना के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचने जनजागरण अभियान चलाकर नागरिकों से मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग अपनाने के साथ ही वैक्सीन लगवाने और भीड़ से दूरी बनाने की अपील की गई।

राजेश त्रिवेदी ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने जयस्तंभ चैक में गोल घेरे के चारों ओर हाथों में तख्तियां लेकर खड़े होकर चैक से गुजरने वाले नागरिेकों से कोरोना से बचने और दुष्प्रभाव को रोकने अपील की गई। कोरोना सेफ्टी जरूरी है, भीड़ से दूरी मजबूरी है, मास्क लगाना जरूरी है कोरोना सेफ्टी जरूरी है, वैक्सीन लगवाना जरूरी है, कोरोना सेफ्टी जरूरी है, दो गज की दूरी मजबूरी है जैसे पोस्टर के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया।

प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से बचने के लिए क्षेत्र की जनता को कार्यक्रमों का मोह त्यागकर खुद की सुरक्षा के लिए प्रयास करना होगा। उन्होने कहा कि  जिनकी पात्रता हो गई है उन सभी को वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए और जब तक कोरोना का कहर है भीड़ वाले हर कार्यक्रम से दूरी रखनी चाहिए। जनजागरण के इस कार्यक्रम में नागेन्द्र वोरा, पुरूषोत्तम शर्मा, अतुल रघुवंशी, राजेन्द्र जैन, उमेष गुप्ता, सचिन शर्मा, ममता राय, शमा खान, मनोज पाल, शेख इमरान, अनिता पिल्ले, दिनेश साहू, ललित चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल, हिरेन्द्र साहू, राजेश त्रिवेदी, टाकेश सेन, सुनील शेरके, राजेश केडिया, संतोष साहू, पिन्टू विश्वकर्मा, महावीर देवांगन, राजा भट्टर, अजय हंसा, मुकुंद पांचाल, अनिल राव कदम, मो. सिद्दीक, नंदू यदु, संजय पंसारी, भोला, धनसिंग, सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

#कोरोना#जनजागरण अभियान

Source : Agency

पाठको की राय